आज कुछ बात है


यूँ तो मैं
सिर्फ़ दूसरों से लड़ती हूँ
मगर आज क्या बात है

अक्सर मैं
सुकून के मारे तंग आ जाती हूँ
तो आज क्या बात है

और वैसे तो मैं
लिखते लिखते कुछ हासिल कर लेती हूँ
ना जाने आज क्या बात है

Comments

Post a Comment

Popular Posts